Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

RCB खेलेगी फाइनल, दोहरा रहा 8 साल पुराना इतिहास

आईपीएल 2024 में आरसीबी एक नए नाम और नई जर्सी के साथ उतरी, फिर भी विराट कोहली की इस टीम की किस्मत नहीं बदली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह सीजन किसी भयावह सपने से कम साबित नहीं हो रहा है। टीम अब तक छह मैचों में पांच मैच हार चुकी है। फिर भी उसके फाइनल में पहुंचने की बात कही जा रही है। यहां हम आपको बताएंगे कि फैंस सोशल मीडिया पर ऐसा दावा क्यों कर रहे हैं। 

दरअसल, आईपीएल 2016 में आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची थी. तब भी शुरुआत में बेंगलुरु की इस साल जैसी हालत थी। हालांकि, टीम ने गज़ब का कमबैक किया था और फाइनल में जगह बनाई थी। फैंस इस सीजन भी वैसे ही चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं और यही कारण है कि आरसीबी के फाइनल में पहुंचने के दावे किए जा रहे हैं।