Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

J-K: पुंछ में पहले नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 24 टीमों ने लिया हिस्सा

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शहीद हवलदार अब्दुल मजीद के नाम पर पहली बार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 24 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मैच में काफी संख्या में दर्शक उमड़े। दूधिया रोशनी में खेल देखने का उनका उत्साह साफ देखा जा सकता था। इलाके के लोगों ने इस आयोजन की तारीफ की है और इस तरह के आयोजनों के लिए प्रशासन का आभार जताया।

इस टूर्नामेंट के जरिए कालाकोट में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार अब्दुल मजीद को श्रद्धांजलि दी गई। ये नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पुंछ के खेल इतिहास में नई पहल है। प्रशासन ने इलाके में खेल और स्वस्थ को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में ऐसे और आयोजन कराने का वादा किया है।