Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

BGT: बारिश की वजह से तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल रद्द, सिर्फ 13.2 ओवर का खेल हुआ

गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन 15 ओवर से भी कम का खेल हो सका। बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रद्द करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 13.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन पर है।

छठे ओवर में लगातार बूंदाबांदी की वजह से कुछ देर के लिए खेल रुका, लेकिन दूसरे स्पैल में तेज बारिश के बाद खेल नहीं हो सका। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी चार रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने छह ओवर में आठ रन दिए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 13 और आकाश दीप 3.2 ओवर में दो रन दिए हैं। पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।