Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

फारुख इंजीनियर ने पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलने की आलोचना की, तेंदुलकर-एंडरसन को लेकर बोली ये बात

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज फारुख इंजीनियर भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला ट्रॉफी का नाम बदलने से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पटौदी के नाम पर पदक देने का फैसला सिर्फ उनके प्रशंसकों को खुश करने के लिए किया है। पटौदी के प्रशंसकों में वे भी शामिल हैं।

ट्रॉफी का नाम बदलने से निराश होने वालों में इंजीनियर भी हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन की उपलब्धियां बेजोड़ हैं। तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और एंडरसन टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज क्रिकेटर हैं।

ईसीबी ने 2007 में भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के लिए पटौदी ट्रॉफी की शुरुआत की थी। पांच मैच की मौजूदा श्रृंखला शुरू होने से पहले ट्रॉफी का नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी कर दिया गया।