Breaking News

इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |   लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: BJP ने 11 मार्च के लिए सांसदों को जारी किया व्हिप     |  

ICC की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम पर जुर्माना

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में आउट होने के बाद स्टंप्स पर बल्ला मारने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया। बाबर ने आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2 का उल्लंघन किया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।

इसके अलावा इस 31 साल के बल्लेबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है जिससे 24 महीने की अवधि में बाबर का ये पहला अपराध बन गया। ये घटना रविवार को श्रृंखला के आखिरी एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान की पारी के 21वें ओवर में हुई जब बाबर ने आउट होने के बाद क्रीज छोड़ने से पहले अपना बल्ला स्टंप्स पर मारा।

मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और राशिद रियाज, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर फैसल अफरीदी ने आरोप लगाए जबकि आईसीसी के मैच रैफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के अली नकवी ने प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपराध और प्रतिबंध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।’’ लेवल एक के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।