Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, UAE ने PSL होस्ट करने के लिए किया मना

पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL के बचे हुए मैच यूएई में करना चाहता था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने तनाव के कारण इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। 

दरअसल, ईसीबी से जुड़ी एक सूत्र ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। जिसको देखकर PCB, पीएसएल को यूएई में शिफ्ट करने का विचार कर रहा था, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो सकता। सूत्र ने कहा कि हाल की घटनाओं के कारण  ईसीबी, पीसीबी का सहयोगी माने जाने को लेकर सतर्क हो गया है। पीएसएल मेजबानी करने से ऐसा संदेश जा सकता है, जो अमीरात बोर्ड नहीं चाहता। 

जानकारी के लिए बता दें कि पीएसएल आखिरी बचे 8 मैच, जोकि पहले रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने वाले थे। लेकिन तनाव के कारण यूएई में कराने का विचार था, जोकि अब मना हो गया है।