Breaking News

संभल: कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मस्जिद पर दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन जारी     |   कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं ममता बनर्जी     |   कोलकाता: TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता पर कोर्ट में पेशी के दौरान सैकड़ों अंडे फेंके गए     |   इजरायल में अंधाधुंध फायरिंग: गोलीबारी में 1 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल     |   वाराणसी: शहर से बाहर शिफ्ट होंगी मीट-मछली की दुकानें, नगर निगम का बड़ा फैसला     |  

पीसीबी ने त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने के लिए बांग्लादेश बोर्ड का निमंत्रण ठुकराया, बताई ये वजह

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दिसंबर में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला में भाग लेने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीबी अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी करना चाहता था, लेकिन खिलाड़ियों के कार्यभार को नियंत्रित करने के लिए पीसीबी को इस प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा।

उन्होंने कहा, " हमने पहले ही बाबर आजम, मुहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी हारिस रऊफ, शादाब खान को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भाग लेने के लिए एनओसी की अनुमति दे दी है, जबकि फखर जमान जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी एमिरेट्स इंटरनेशनल लीग में खेल ले रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी में हालांकि पाकिस्तान की कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता नहीं थी लेकिन कुछ खिलाड़ियों को खासकर बिग बैश में भाग लेने की अनुमति देने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।