Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

PBKS vs LSG: पंजाब की सातवीं जीत, लखनऊ को 37 रन से हराया

PBKS vs LSG: धर्मशाला में आईपीएल के इस सत्र का 54वां मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 37 रन से हराकर मैच अपने नाम किया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। प्रभसिमरन 91 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस ने 45 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछे करते हुए लखनऊ की पारी शुरु के ही लड़खड़ा गई। अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आयुष बडोनी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर लड़ाई जरूर लड़ी लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही अहम विकेट गंवा दिए और रन गति पर दबाव बढ़ता गया। हालांकि, मध्यक्रम में आयुष बडोनी ने लाजवाब बल्लेबाजी की और 42 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।लेकिन बडोनी को दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। कप्तान केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस जैसी बड़ी उम्मीदें जल्द पवेलियन लौट गईं। अंततः लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर केवल 199 रन ही बना सकी और मुकाबला 37 रन से गंवा बैठी। 

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें फिर से जीवित हो गई हैं। टीम ने अब तक 12 में से 7 मुकाबले जीत लिए हैं और अंक तालिका में अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। वहीं लखनऊ की टीम के लिए यह हार उनकी राह को थोड़ा मुश्किल बना सकती है।