Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

2027 का विश्व कप खेल सकते हैं रोहित-कोहली, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब

World Cup 2027: टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का मानना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेल सकते हैं। बशर्ते वह मानसिक और शारीरिक रूप से यह महसूस करें कि उनका शरीर ऐसा कर सकता है।

मोर्ने मोर्कल को यकीन है कि रोहित-कोहली टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे और उनकी मौजूदगी विपक्षी गेंदबाजों के दिमाग पर भारी पड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने से पहले रांची में मीडियाकर्मियों से मोर्ने मोर्कल ने कहा कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में कोहली और रोहित के अनुभव का कोई विकल्प नहीं है।

रोहित और कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ये दोनों बल्लेबाज भारत के लिए अब बस एक ही प्रारूप में खेलते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची में खेला जाएगा और इसके लिए रोहित-कोहली रांची पहुंच गए हैं और दोनों ने सीरीज की तैयारियां भी शुरू कर दी है।