Breaking News

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एस जयशंकर को अमेरिका-इजरायल के हमलों की जानकारी दी     |   भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर फोन पर बात की     |   महाराष्ट्र में UCC लाने की तैयारी, BJP विधायक ने प्राइवेट बिल सदन में किया पेश     |   चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए ईरान को 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देगी     |   सबरीमाला सोना चोरी केस: SIT ने HC में मुख्य पुजारी की जमानत रद्द करने की मांग की     |  

ग्लेन मैक्ग्रा ने भारत की इस तिकड़ी को बताया मैच विनर, शमी को लेकर बोली बड़ी बात

Chennai: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने शनिवार को भारत के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके पास अभी भी भारत को देने के लिए बहुत कुछ है। वे तीनों भारत के असली मैच विनर हैं। 

उन्होंने एक तेज गेंदबाज के रूप में बुमराह की प्रतिबद्धता और कौशल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो चीज शमी को इतना सफल बनाती है, वह है उनका रवैया, नियंत्रण और अनुकूलन क्षमता।

मैकग्रा वर्तमान में चेन्नई के एमआरएफ पेस फाउंडेशन में बतौर डायरेक्टर काम कर रहे हैं। उन्होंने एकेडमी में दी जा रही ट्रेनिंग के बारे में भी बात की।