Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया

केएल राहुल नाबद 57 रन और अभीषेक पोरेल के 51 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से मात दे दी है. इस जीत के साथ दिल्ली के 12 प्वॉइंट्स हो गए हैं और वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर ही बने हुए हैं. जबकि लखनऊ 10 अंक के साथ 5वें स्थान पर ही है.

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करना डीसी के लिए आसान काम साबित हुआ क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और 3.4 ओवर में 36/1 रन बनाए. नायर को एडेन मार्करम ने 15 रन पर आउट कर दिया, लेकिन पोरेल (36 गेंद में 51 रन) ने केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े. पोरेल पचास रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अक्षर पटेल (20 गेंद 34 रन) ने राहुल (42 गेंद 57 रन) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम को जीत दिलाकर दम लिया. एडेन मार्करम एलएसजी के लिए एकमात्र विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.

अक्षर पटेल के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की यह 8 मैचों में छठी जीत रही और वो आईपीएल 2025 की प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर है। वहीं, लखनऊ सुपरजायंट्स की यह 9 मैचों में चौथी हार रही और वो पांचवें स्‍थान पर काबिज है आईपीएल 2025 के राइवलरी वीक में लखनऊ सुपरजायंट्स की दिल्‍ली के खिलाफ लगातार दूसरी शिकस्‍त रही। इससे पहले जब दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं तब दिल्‍ली ने 3 गेंदें शेष रहते एक विकेट से लखनऊ को पटखनी दी थी।