Breaking News

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |   प्रयागराज में ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू     |  

World Cup 2023: विश्व कप के फाइनल में दिखेगी कैटरीना कैफ, विराट-अनुष्का के लिए बोली बड़ी बात

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ का कहना है कि 2023 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का अजेय प्रदर्शन "देखने में मनोरंजक" रहा है और अब वो कप्तान रोहित शर्मा और उनके लोगों से रविवार को फाइनल में ट्रॉफी जीतने की उम्मीद कर रही हैं।

विश्वकप के 10 मैचों में जीत के बाद, भारत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। कैटरीना ने कहा, दो टॉप की टीमों के बीच मुकाबला शानदार होगा।

कैटरीना कैफ अभी हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म "टाइगर थ्री" में नजर आईं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कैटरीना ने कहा, ''मैं टीम इंडिया की हौसला अफजाई कर रही हूं, उन्होंने बहुत अच्छा खेला है। ये पूरा विश्व कप देखने में बहुत मनोरंजक रहा।''

"बेशक, विराट (कोहली) भी, और अनुष्का (शर्मा) भी मेरी पड़ोसी हैं, इसलिए मुझे ये देखकर और भी खुशी हो रही है। मैं उनका उत्साह बढ़ा रही हूं और मुझे यकीन है कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेगी।"