Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

कैप्टन के. एल. राहुल की वापसी से लखनऊ सुपर जाइंट्स में जोश

आईपीएल में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ओपनिंग मैच में मुख्य आकर्षण के. एल. राहुल की वापसी होगी। राहुल एलएसजी के कैप्टन हैं। वे क्वाड्रिसेप्स की चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। राहुल की वापसी से एलएसजी की बैटिंग लाइनअप को और मजबूती मिलेगी।

राहुल ने पहले दो सीजन में लगातार टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स भी  मजबूत शुरुआत पर नजर गड़ाए हुए है। 2022 में खिताब जीतने से चूकने के बावजूद रॉयल्स के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। इसमें यशस्वी जयसवाल और जोस बटलर जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी शामिल हैं।

दोनों टीम के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है, जिसमें रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिन अपना हुनर दिखाएंगे। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और अनुभवी अमित मिश्रा के साथ एलएसजी की गेंदबाजी रॉयल्स की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के सामने चुनौती पेश करेगी।