Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

IPL 2025 से पहले KKR का बड़ा ऐलान, अजिंक्य रहाणे बने कप्तान

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 22 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

रहाणे कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की जगह लेंगें। श्रेयस को इस साल आईपीएल नीलामी में  पंजाब किंग्स ने अपनी टीम से जोड़ और वह उस टीम का नेतृत्व करेंगे। केकेआर का लंबे समय से प्रतिनिधित्व कर रहे वेंकटेश अय्यर को फ्रेंचाइजी ने उपकप्तान बनाया है।

रहाणे ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘केकेआर की अगुआई करने का मौका मिलना सम्मान की बात है। यह आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है। मैं सभी के साथ काम करने और अपने खिताब को बचाने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं।’’ गत चैंपियन केकेआर का आईपीएल के पहले मैच में 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला होगा।