Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे जो बर्न्स, मैडसेन बने इटली के कप्तान

T20 World Cup: इटली को पहली बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज जो बर्न्स भारत और श्रीलंका में अगले साल के शुरू में होने वाली प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उपलब्धता से संबंधित समस्या उनके और इटली क्रिकेट महासंघ के बीच हुए अनुबंध में बाधा बन रही है। महासंघ ने 36 वर्षीय बर्न्स की जगह वेन मैडसेन को कप्तान नियुक्त किया है।

बर्न्स ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद अनिवार्य ‘कूलिंग ऑफ’ अवधि पूरी करने के बाद पिछले साल इटली की तरफ से पदार्पण किया था। उन्हें इस साल के शुरू में इटली का कप्तान नियुक्त किया गया था। उनकी कप्तानी में ही इटली क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में खेला था।

महासंघ ने बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह में उनकी उपलब्धता को लेकर बातचीत में पूर्ण सहमति नहीं बन पाई जिसके कारण उन्होंने अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए। उनके स्थान पर वेन मैडसेन को कप्तान नियुक्त किया गया है।’’