Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर बुमराह को आईसीसी की फटकार, जुर्माना भी लगाया

Delhi: आईसीसी ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप के रास्ते में आने और गलत तरीके से फिजिकल कॉन्टैक्ट की वजह से फटकार लगाई है। बुमराह को एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है क्योंकि 24 महीने में ये उनकी पहली गलती है। बुमराह को आईसीसी के कोड ऑफ कंडेक्ट के तहत लेवल वन का दोषी पाया गया है।

वीओ: बुमराह को आईसीसी कोड ऑफ कंडेक्ट की धारा 2.12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। बुमराह ने मैच रैफरी रिची रिचर्डसन की तरफ से प्रस्तावित सजा को मान लिया है जिससे मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ऑन फील्ड अंपायर पॉल रिफेल और क्रिस गाफानी, थर्ड अंपायर माराइस इरास्मस और फोर्थ अंपायर रोहन पंडित ने बुमराह पर आरोप लगाया था।

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर खेले गए टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में एक जीरो की बढ़त हासिल कर ली थी। दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में दो फरवरी से खेला जाएगा।