Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

कमर की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। चयन समिति ने पाकिस्तान में 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुमराह की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है। हाइब्रिड मॉडल समझौते के तहत भारत टूर्नामेंट के अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में 19 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच बांग्लादेश से है। ये मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जाएगा। भारत का आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड से है। ये दो मार्च को आयोजित होगा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।