Breaking News

प्रफुल्ल पटेल के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से कतर के शाही परिवार से पैसे मांगे गए     |   छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण     |   NTA ने जारी किया NEET-UG का फाइनल रिजल्ट     |   महाराष्ट्र: कांग्रेस ने NCP और शिवसेना के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए समिति बनाई     |   दिल्ली शराब नीति घोटाला: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ाई     |  

ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी से पेश की टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी, अब बोली ये बात

IPL 2024: मिलिए ईशान किशन 2.0 (टू प्वाइंट ओ) से। ईशान के इस नए वर्जन के लिए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की चिंता करने के बजाय खुद में सुधार लाना और आईपीएल 2024 में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को आगे बढ़ने में मदद करना ज्यादा मायने रखता है। ईशान किशन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में 34 गेंदों पर 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी उस बदली सोच का अहसास करा दिया जो उन्होंने क्रिकेट के मैदान से हाल ही में लिए ब्रेक के दौरान हासिल की।

ईशान नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में आखिरी बार भारतीय टीम का हिस्सा थे। वे उस वक्त विवादों में घिर गए जब उन्होंने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बीच में ही ब्रेक लेने की गुजारिश की। इसके बाद टीम इंडिया के लिए 25 साल के इस खिलाड़ी के नाम पर विचार नहीं किया। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात पर जोर दिया कि ईशान को नेशनल टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट में दमखम दिखाना होगा।

श्रेयस अय्यर के साथ ईशान किशन को उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया जिन्हें बीसीसीआई ने इस सीजन में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। बोर्ड ने उनके घरेलू क्रिकेट मुकाबलों से गैरमौजूद रहने पर ऐतराज जताया था। तमाम उथल-पुथल के बीच ईशान किशन ने कहा कि उन्होंने अपनी क्रिकेट स्किल को सुधारने पर मेहनत की है।

झारखंड के इस खिलाड़ी ने फरवरी में कंपटीटिव क्रिकेट में वापसी की थी। वे डीवाई पाटिल टी20 कप में भारतीय रिजर्व बैंक के लिए खेलते दिखे थे। इसके अलावा वे वडोदरा में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ आईपीएल मुकाबलों के लिए खुद को तैयार करते दिखे थे। हालांकि ईशान किशन अपने प्रदर्शन को अपने विरोधियों को जवाब देने का जरिया नहीं मानते। ईशान के मुताबिक उन्होंने अपने माइंडसेट को बेहतर बनाने पर काम किया है ताकि वे एक मजबूत शख्स के तौर पर उभर कर सामने आएं।