भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर अपने फैसले के बारे में बताया। वे टीम इंडिया में गब्बर नाम से मशहूर हैं।
धवन ने 'एक्स' पर लिखा, "मैं अपनी क्रिकेट यात्रा का ये अध्याय खत्म कर रहा हूं। लेकिन मेरे साथ अनगिनत यादें हैं और मैं बहुत आभारी हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।" 'गब्बर' ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं।
धवन वनडे क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 44.11 की औसत से 6,793 रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में शिखर ने 40.61 की औसत से 2,315 रन बनाए हैं।
शिखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया
You may also like
अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण को योगी कैबिनेट की मंजूरी.
'धोनी-रोहित के एलीट क्लब में शामिल होकर अच्छा लग रहा', टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव.
BCCI ने की भारतीय टीम की सराहना, कहा- ये जीत विश्व क्रिकेट में निरंतर दबदबे का सशक्त प्रमाण.
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करने जा रहे कुलदीप यादव... मसूरी में वंशिका संग लेंगे 7 फेरे.