Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

दूसरे टी20 मैच के लिए चेन्नई पहुंची भारतीय और इंग्लैंड क्रिकेट टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला टी20 मैच बुधवार को कोलकाता के ई़डन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया।

सीरीज के पहले मैच में मेजबानों ने इंग्लैंड को सात विकेट से धूल चटाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत को जीत दिलाने में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी भूमिका निभाई।

अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी यानी शनिवार को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें गुरुवार को चेन्नई पहुंच चुकी हैं।

टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में पकड़ बनाना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड ये मुकाबला जीतकर सीरीज में कमबैक करने के लिए मैदान पर उतरेगी।