Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

भारत ने एशियन गेम्‍स फाइनल मैच में जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच शनिवार को एशियन गेम्‍स 2023 में क्रिकेट का गोल्‍ड मेडल मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया और उसे गोल्‍ड मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अफगानिस्‍तान ने भी मौजूदा टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया है। इससे पहले बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान को डीएलएस नियम के आधार पर 6 विकेट से मात देकर ब्रॉन्‍ज मेडल जीता।

भारत और अफगानिस्‍तान दोनों मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंचे। रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच नेपाल को 23 रन से मात दी। इसके बाद टीम इंडिया ने बांग्‍लादेश को 9 विकेट से पटखनी दी और फाइनल में जगह पक्‍की की। वहीं गुलबदीन नईब के नेतृत्‍व वाली अफगानिस्‍तान का मौजूदा टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है। अफगानिस्‍तान ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से मात दी। इसके बाद अफगानिस्‍तान ने पाकिस्‍तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।