Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

India vs Canada: बारिश में धुल सकता है आज का मैच

2024 टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी. भारत का मुकाबला आज फ्लोरिडा में कनाडा से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर खेला जाएगा. यहां जानें अगर यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया तो क्या होगा. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी मैदान पर श्रीलंका और नेपाल का मैच खेला जाना था, वहीं बीते दिन शुक्रवार को यहीं यूएसए और आयरलैंड का मैच भी होना था. ये दोनों ही मैच खराब आउटफील्ड और बारिश की वजह से बिना टॉस के रद्द हुए. ऐसे में आज का मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो सकता है.

हालांकि, अच्छी बात यह है कि अगर भारत और कनाडा का मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो फिर भी इसका सुपर-8 के सिनारियो पर कोई असर नहीं पड़ेगा. दरअसल, टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी है. वहीं कनाडा की टीम सुपर-8 की रेस से हार हो चुकी है.