Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

भारत ने जीता वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब, पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

भारत ने शनिवार को बर्मिंघम में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर 2024 की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच बर्मिंघम में खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 41 रन शोएब मलिक ने बनाए। 

भारत ने 19.1 ओवर में 159/5 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। अंबाती रायडू ने 30 गेंदों पर 50 रन बनाए।

भारत चैंपियंस टीम की कप्तानी युवराज सिंह ने की थी और इसमें सुरेश रैना, यूसुफ पठान, इरफान पठान और हरभजन सिंह जैसे कई पुराने स्टार क्रिकेटर शामिल थे।

पाकिस्तान चैंपियंस की कप्तानी यूनिस खान ने की थी और इसमें शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज जैसे कई बड़े नाम शामिल थे।