चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि भारत को दुबई में एक ही जगह पर खेलने का फायदा मिल रहा है, जबकि अन्य टीमों को हाइब्रिड मॉडल के अनुसार खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के अपने मैच पाकिस्तान में कई जगहों पर खेलने पड़ रहे हैं।
भारत ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया गया, जिसके अनुसार भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो वो भी दुबई में खेला जाएगा।
कमिंस ने याहू ऑस्ट्रेलिया से कहा, ‘‘ये अच्छा है कि टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है लेकिन जाहिर तौर पर इससे उन्हें (भारत को) एक ही मैदान पर खेलने का बड़ा फायदा मिलता है। उनकी टीम पहले ही बहुत मजबूत है और उन्हें अपने सभी मैच एक जगह पर खेलने का साफ फायदा भी मिल रहा है।’’ भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है जो चार मार्च को दुबई में खेला जाएगा।
भारत को एक ही मैदान पर खेलने का फायदा मिल रहा है: पैट कमिंस
You may also like
IPL 2026: मैदान पर जल्द होगी थाला की वापसी, माइकल हसी ने धोनी की इंजरी को लेकर दिया अपडेट.
IPL 2026: महेला जयवर्धने ने सूर्यकुमार का किया बचाव, कहा- हालिया मैचों में जिस तरह आउट हुए वो दुर्भाग्यपूर्ण.
IPL 2026: शिवम दुबे का फॉर्म बना चिंता का विषय, CSK के लिए फिनिशर की भूमिका पर बोले माइकल हसी.
IPL 2026: DC के तेज गेंदबाज को मिला एक डिमैरिट अंक, वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाने पर मिली सजा.