Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

भारत में टैलेंट को ट्रॉफी में बदलने के लिए फाइनल प्लान की कमी दिखती है: ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना ​​है कि भारत में अपने टैलेंट को ट्रॉफी में बदलने के फाइनल प्लान की कमी है। भारत ने पिचली बार 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में उस वक्त टीम ने यूनाइटेड किंगडम में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

बाएं हाथ के महान बल्लेबाज ने कहा, "भारतीय टीम को देखें तो पिछले कप में चाहे वो टी20 हो या 50 ओवर का वनडे, मुझे लगता है कि उनके पास फाइनल प्लान की कमी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास कितने सुपरस्टार हैं। आप इस वर्ल्ड कप को जीतने के लिए कैसे आगे बढ़ेंगे, क्या प्लान हैं, आप अपनी पारी को कैसे संभालेंगे, आप अपने आक्रमण को कैसे अरेंज करेंगे। मुझे उम्मीद है कि राहुल द्रविड़ अपने खिलाड़ियों को कप जीतने के लिए फाइनल प्लान पर काम करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।"

लारा ने कहा कि भारत में बहुत टैलेंट है और मौजूदा टीम काफी अनुभवी है। टीम में बैटिंग और बॉलिंग दोनों का बैलेंस है। उन्होंने कहा कि ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप में कैरेबियाई और अमेरिकी कंडीशन के अनुसार कितने स्पिनरों को चुनता है।