Breaking News

अमृतसर में तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4Kg हेरोइन और 4 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार     |   कांग्रेस को तमिलनाडु, केरल में बहुमत मिलेगा, असम में आएंगी ज्यादा सीटें: खड़गे     |   जम्मू-श्रीनगर रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव     |   महाराष्ट्र Govt ने 5% मुस्लिम कोटा खत्म करने के प्रस्ताव के खिलाफ याचिका पर जवाब दिया     |   इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ बैठक की     |  

1983 जैसा इतिहास रचने की दहलीज पर भारतीय टीम, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला

Women World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। टीम कुछ वैसा कारनामा दोहराने से बस एक कदम की दूरी पर है जो 1983 में भारतीय पुरुष टीम ने किया था। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम रविवार को नवी मुंबई में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए नजरें जमाए है।

जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद 127 और हरमनप्रीत के 89 रनों की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। ये एक ऐसी जीत है जिसने आत्मविश्वास तो बढ़ाया है लेकिन उम्मीदें भी आसमान तक पहुंचा दी हैं।

हालांकि, फाइनल में चुनौती आसान नहीं दिखती। लौरा वोल्वार्ड्ट की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त संयम दिखाया है और बड़ी हार के बाद वापसी करते हुए पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। मारिजान काप और तजमिन ब्रिट्स जैसी स्टार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ अफ्रीकी टीम जीत हासिल करने के लिए बेताब होगी।

नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम पर रविवार को खिताबी मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो सवाल बना रहेगा कि दबाव में कौन अपना धैर्य बनाए रखेगा? हरमनप्रीत और उनकी टीम के लिए, यह वो रात हो सकती है जब वो आखिरकार 1983 जैसे सुनहरा लम्हे को जीने का मौका करोड़ों भारतीयों को देगी।