Breaking News

शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |   E20 पेट्रोल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सादे पेट्रोल का विकल्प देने की मांग     |   सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |  

भारत ने अपनी पहली पारी 518 पर घोषित की, कप्तान गिल 129 रन बनाकर नाबाद लौटे

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर समाप्त घोषित कर दी। भारत की पारी में यशस्वी जायसवाल (258 गेंदों पर 175 रन) और कप्तान शुभमन गिल (196 गेंदों पर नाबाद 129 रन) ने शतक जबकि साई सुदर्शन (87) ने अर्धशतक बनाया।

वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन (98 रन देकर तीन विकेट) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।