Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

रायडू की भविष्यवाणी में विराट, बाबर, बटलर नहीं, हिटमैन करेंगे कमाल

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका में 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में सभी टीमें और खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. विराट कोहली, बाबर आजम और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों का जलवा भी देखने को मिल सकता है. लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने इन तीनों दिग्गज बल्लेबाजों से अलग एक भविष्यवाणी की है. 

अंबाती रायडू ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जिसमें से एक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने को लेकर भी है. अपनी भविष्यवाणी में रायडू ने कहा कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ होंगे. बता दें कि पिछले आठ टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा नहीं कर पाए हैं.