भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण आईपीएल एक हफ्ते के लिये स्थगित होने के बाद टीमों के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी शनिवार को अपने अपने देश लौट गए। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही रद्द होने के एक दिन बाद आईपीएल भी स्थगित कर दिया गया था। टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद से खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ अपने अपने शहर लौटने लगे जबकि कई विदेशी खिलाड़ी भी लौट रहे हैं।
आरसीबी के विदेशी खिलाड़ियों में टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, फिल साल्ट , जोश हेजलवुड, लुंगी एंगिडि और नुवान तुषारा हैं। विदेशी सहयोगी स्टाफ में मुख्य कोच एंडी फ्लावर, गेंदबाजी कोच एडम गिफिथ, क्रिकेट परिचालन निदेशक मो बोबाट, टीम फिजियो इवान स्पीचली और विशेषज्ञ फ्रेडी विल्डे शामिल हैं ।
आरसीबी ने बयान में कहा ,‘‘ हम बीसीसीआई, स्थानीय अधिकारियों और पुलिस के सहयोग के लिये शुक्रगुजार हैं।’’ लखनऊ सुपर जाइंट्स के एक अधिकारी ने भी बताया कि उसके कुछ विदेशी खिलाड़ी शनिवार को चले गए हैं जबकि कुछ अभी भारत में ही रूकेंगे । मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी अपने अपने गंतव्य को चले गए हैं । सूत्र के अनुसार केकेआर के खिलाड़़ी हैदराबाद से चले गए हैं जहां उन्हें शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना था ।
धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे । उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अलग अलग बैच में होशियारपुर से जालंधर रेलवे स्टेशन लाया गया था। इसके बाद विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस से उन्हें दिल्ली लाया गया। पंजाब किंग्स के एक सूत्र ने बताया कि उसके अधिकांश विदेशी खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। इस बीच बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि हालात की व्यापक समीक्षा के बाद टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम और वेन्यू की जानकारी दी जायेगी ।
IPL 2025: आईपीएल हुआ सस्पेंड तो, भारत से रवाना हुए विदेशी खिलाड़ी
You may also like
IPL 2026: KKR से जुड़ा ये धाकड़ गेंदबाज, आईपीएल खेलने के लिए तोड़ा पीएसएल से नाता.
IPL 2026: धोनी को पीली जर्सी में देखना हमारा आखिरी मौका! पूर्व क्रिकेटर ने फैंस को दिया बड़ा झटका.
'दक्षिण अफ्रीका 'सबसे बेवकूफ' टीम', भारत के टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर इंग्लिश कप्तान को लगी मिर्ची.
IPL 2026: 'आइए रिश्ते बनाने पर ध्यान दें', आईपीएल 2026 से पहले बोले ऋषभ पंत.