Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

IPL 2025: आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाएंगे ये सितारे...

IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल को 18 साल पूरे हो गए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन शनिवार से होगा. इस सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी परफॉर्म करेंगी. वहीं दिग्गज सिंगर श्रेया घोषाल और करण औजला सुरों से शाम को सजाएंगे. 

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी के दौरान मौसम सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है. कोलकाता में शुक्रवार को काफी बारिश हुई थी. वहीं शनिवार सुबह भी बारिश हुई. मौसम विभाक की मानें तो मैच के दौरान भी बारिश हो सकती है. आरसीबी और केकेआर के बीच शाम 7.30 बजे से मैच खेला जाना है. इससे पहले शाम 6 बजे से ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा. अगर बारिश हुई तो ओपनिंग सेरेमनी प्रभावित हो सकती है.

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी के लिए श्रेया घोषाल को इनवाइट किया है. श्रेया हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गा चुकी हैं. वे हिंदी, बांगाली, तमिल, तेलुगु और मराठी समेत कई भाषाओं में काम कर चुकी हैं. श्रेया घोषाल को फिल्म फेयर समेत कई अवॉर्ड मिल चुके हैं. बीसीसीआई ने श्रेया के साथ-साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी को भी इनवाइट किया है. दिशा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में 28 साल के सिंगर और रैपर करण औजला भी परफॉर्म करेंगे. वे हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं. करण का बैड न्यूज फिल्म का गाना 'तौबा तौबा' काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था. वे हिंदी और पंजाबी में की गाने गा चुके हैं. 

बता दें कि आईपीएल 2025 का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. केकेआर ने पिछले सीजन में खिताब जीता था. कोलकाता की टीम ने कप्तान बदल दिया है. वह अजिंक्य रहाणे की लीडरशिप में खेलेगी. आरसीबी की बात करें तो वह अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पायी है. आरसीबी भी नए कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेलेगी.