Breaking News

लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |  

IPL 2025: हैदराबाद ने रचा इतिहास, IPL का दूसरा सबसे बड़ा चेज

आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख ही पलट दिया।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने 245 रन का विशाल स्कोर बनाया। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने इस विशाल लक्ष्य को पूरी तरह बौना साबित करते हुए केवल 18.3 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग करते हुए अपनी इस पारी से रिकॉर्ड् की झड़ी लगा दी। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 171 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जो सनराइजर्स की दूसरी सबसे बड़ी शुरुआती जोड़ी है। इससे पहले वॉर्नर और बेयरस्टो की जोड़ी 2019 में 185 रन की साझेदारी कर चुकी है।