भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां गाबा स्टेडियम, ब्रिस्बेन में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए ये मैच काफी अहम है।
लेकिन, गाबा टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण रोकना पड़ा है। ब्रिस्बेन में झमाझम बारिश हो रही है, जिसे देखते हुए पहले दिन का खेल होना काफी मुश्किल लग रहा है। तेज बारिश के कारण मैदान पर काफी ज्यादा पानी भर गया है।
पहले सत्र में केवल 13.2 ओवर का खेल होने के बाद अब दूसरे सत्र के खेल पर भी खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs AUS: ब्रिस्बेन में बारिश के कारण पहले दिन का खेल रुका
You may also like
अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण को योगी कैबिनेट की मंजूरी.
'धोनी-रोहित के एलीट क्लब में शामिल होकर अच्छा लग रहा', टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव.
BCCI ने की भारतीय टीम की सराहना, कहा- ये जीत विश्व क्रिकेट में निरंतर दबदबे का सशक्त प्रमाण.
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करने जा रहे कुलदीप यादव... मसूरी में वंशिका संग लेंगे 7 फेरे.