Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

ICC ने श्रीलंकाई क्रिकेटर प्रवीण जयविक्रमा पर लगाया बैन

आईसीसी ने श्रीलंका के खिलाड़ी प्रवीण जयविक्रमा को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से एक साल के लिए बैन कर दिया है। वे इस दौरान छह महीने के लिए सस्पेंड भी रहेंगे।

प्रवीण जयविक्रमा ने आईसीसी एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन की बात मान ली है। जिसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई की गई है।

प्रवीण जयविक्रमा को अनुच्छेद 2.4.7 का दोषी पाया गया है, जिसमें किसी भी दस्तावेज या बाकी जानकारी को छिपाना, छेड़छाड़ करना या खत्म करना शामिल है।