Breaking News

सीबीआई ने आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिम में 22 भारतीय जहाज खड़े हैं, ईरान से बातचीत जारी: MEA     |   मस्कट में मारे गए 2 भारतीयों के पार्थिव शरीर लाने पर काम कर रहा दूतावास: MEA     |   ईरान ने UAE स्थित अमेरिकी मिसाइल लॉन्च साइटों पर हमला करने की धमकी दी     |   WB: 'टीएमसी वाले ना काम करेंगे और ना ही करने देंगे', कोलकाता में बोले पीएम मोदी     |  

IPL 2026: केकेआर को बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर

IPL 2026: तीन बार की इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा लीग के 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षित राणा चोट की वजह से पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें ये चोट नौ फरवरी को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में लगी थी।

इस चोट की वजह से राणा भारत के पूरे टी20 विश्व कप अभियान में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया था। दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने लीग के 2024 सीजन में केकेआर को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट लिए और सीजन के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजे बने थे।

पिछले सीजन में भी उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट लिए थे। इससे पहले शुक्रवार को, केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया। मुस्तफिजुर 17 मार्च को टीम से जुड़ने वाले हैं।