Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

चैंपियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल आया सामने! जानें कब खेला जाएगा फाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फुल शेड्यूल पर अहम अपडेट मिला है. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जा सकताहै. वहीं दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा सकता है. दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच अफगानिस्तान से हो सकता है. यह मुकाबला कराची में आयोजित हो सकता है. पाकिस्तान के तीन शहरों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जा सकता है. इसमें कराची और लाहौर के साथ रावलपिंडी का नाम हो सकता है.

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में तीन ग्रुप मैच खेलेगी. पहला मैच बांग्लादेश, दूसरा पाकिस्तान और तीसरा न्यूजीलैंड से हो सकता है. आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को आयोजित हो सकता है. टीम इंडिया का पाकिस्तान से 23 फरवरी को मुकाबला हो सकता है. अगर पहले सेमीफाइनल की बात करें तो यह 4 मार्च और दूसरा 5 मार्च को खेला जा सकता है.

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जा सकता है. लेकिन वेन्यू को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आयी है. इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. वहीं सेमीफाइनल मैच 4 मार्च और 5 मार्च को खेले जा सकते हैं. टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप भारत-न्यूजीलैंड के बीच हो सकता है. हालांकि शेड्यूल की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.