Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

IPL 2025: आलोचकों को हिटमैन का करारा जवाब, शानदार अंदाज में रोहित की वापसी

रोहित शर्मा का आईपीएल 2025 अभियान सिर्फ़ चार रात पहले तक निराशाजनक लग रहा था। क्योंकि छह पारियों में उन्होंने 13.67 की औसत से सिर्फ़ 82 रन ही बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 26 रन था। उनके जैसे खिलाड़ी के लिए, उम्मीदें कहीं ज़्यादा रहती हैं। वह सिर्फ़ एक बल्लेबाज़ नहीं हैं वे पूर्व कप्तान, लय-सेटर, बल्लेबाज़ी की धुरी हैं।

चेपक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ओपनर के तौर पर शून्य पर आउट होने के बाद, उन्होंने छोटे-छोटे कदम उठाए जिसमें गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आठ, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 (जहां मुंबई ने अपनी पहली जीत हासिल की), आरसीबी के खिलाफ 17, दिल्ली के खिलाफ 18 और सनराइजर्स के खिलाफ घरेलू जीत में 26। 

वानखेड़े में सीएसके के खिलाफ़ 45 गेंदों पर 76* रन और उप्पल में एसआरएच के खिलाफ़ 46 गेंदों पर 70 रन - बनाकर रोहित ने अपनी वापसी का आगाज किया इन दो पारियों में उन्होंने 12 चौके और नौ छक्के लगाए। अब, 32.57 की औसत और 154 से ज़्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 228 रन बनाकर, वह मुंबई के तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।