Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

इंग्लैंड की वर्ल्ड कप में दूसरी जीत, नीदरलैंड को 160 रन से हराया

नीदरलैंड वनडे वर्ल्ड कप 2023 से एलिमिनेट हो चुकी है। टीम को पुणे में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने 160 रन से हरा दिया। MCA स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने शतक लगाया। टूर्नामेंट में दूसरी जीत के बाद इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गया। इससे पहले अंग्रेजों ने बांग्लादेश को भी हराया था।

पुणे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड 37.2 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड से मोइन अली और आदिल रशीद ने 3-3 विकेट लिए। पहली पारी में सेंचुरी बनाने वाले बेन स्टोक्स प्लयेर ऑफ द मैच रहे।

वर्ल्ड कप से पहले ही एलिमिनेट हो चुकी इंग्लैंड टीम ने नीदरलैंड को हराकर उन्हें भी बाहर कर दिया। इन 2 के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश भी एलिमिनेट हो चुकी हैं। जबकि भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल की चौथी टीम के लिए फिलहाल न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान रेस में है।