Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

वेस्‍टइंडीज के सामने इंग्‍लैंड का टूट गया घमंड, कैरेबियाई टीम ने सीरीज पर किया कब्‍जा

वेस्‍टइंडीज के सामने टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन इंग्‍लैंड का घमंड टूट गया। कैरेबियाई टीम ने गुरुवार को पांचवें व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्‍लैंड को 4 गेंद शेष रहते चार विकेट से मात दी।

टारूबा में खेले गए मुकाबले में इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी का आमंत्रण स्‍वीकार किया और पूरी टीम 19.3 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में वेस्‍टइंडीज ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इसी के साथ वेस्‍टइंडीज ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की।

वेस्‍टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्‍होंने मैच में तीन विकेट लिए। वहीं, मौजूदा सीरीज में दो शतक जमाने वाले फिल सॉल्‍ट को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। सॉल्‍ट ने सीरीज में 331 रन बनाए।