Breaking News

कोयला घोटाला आरोपी नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत     |   देवरिया प्लॉट आवंटन केस में लखनऊ पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया     |   गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार     |   गोवा के CM प्रमोद सावंत आज 11:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |   दिल्ली बम विस्फोट मामले में एक और मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार     |  

Asia Cup final: भारत का सामना श्रीलंका से, आठवां खिताब जीतने पर नजर

महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को श्रीलंका के दांबुला में मौजूदा चैंपियन भारत का मुकाबला मेजबान टीम से होगा। भारतीय टीम फाइनल में जीत दर्ज कर रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने विरोधियों पर भारी पड़ी है। उसने लीग राउंड में पाकिस्तान को सात विकेट से, यूएई को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं। इससे भारत को लगातार टॉप ऑर्डर में मजबूती और तेज शुरुआत मिली है।

वहीं बॉलिंग डिपार्टमेंट में दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह भी बेहतरीन खेल दिखा रही है। दीप्ति, 4.37 के इकॉनमी रेट से नौ विकेट हासिल कर टूर्नामेंट में विकेट लेने के मामले में सबसे आगे हैं। वहीं 4.31 के इकॉनमी रेट से सात विकेट झटककर रेणुका सिंह तीसरे नंबर पर हैं। भारत ने अब तक खेले गए आठ महिला एशिया कप में से सात जीते हैं।