Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

लखनऊ को हराने के बाद, खुश नहीं नजर आए दिल्ली के कप्तान, बोले...

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जांयट्स के बीच आईपीएल 2024 का 64वां मुकाबला खेला गया, जहां दिल्ली ने 19 रन से मुकाबले को जीता और इसी के साथ लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आपको बता दें कि इसी के साथ आरसीबी के रास्ते प्लेऑफ में जाने के लिए साफ होते हुए नजर आ रहे हैं,

दरअसल, लखनऊ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जबकि दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन बोर्ड पर लगाए। तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर महज 189 रन ही बना सकी और 19 रन से यह मुकाबला हार गई। 

त ने कहा कि अगर मेरे पास पिछला मैच खेलने का भी मौका होता तो हमारे पास क्वालिफाई करने का ज़्यादा अच्छा चांस होता। बता दें कि दिल्ली ने पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गंवाया था, जिसमे अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाली थी।