Breaking News

सलमान फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं     |   मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से BJP उम्मीदवार होंगे उज्जवल निकम, पूनम महाजन का टिकट कटा     |   सुनीता केजरीवाल का दिल्ली में रोड शो, कोंडली इलाके में लगाए गए 'I Love Kejriwal' के पोस्टर और बैनर     |   गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में मर्डर, BSF के पूर्व जवान ने एक शख्स की मारी गोली     |   जहांगीरपुरी महिला हत्याकांड: पुलिस ने गोरखपुर से हिरासत में लिया मुख्य आरोपी     |  

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड वर्ल्ड कप से लगभग बाहर, श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 से लगभग बाहर हो चुकी है। टीम को श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया। टीम ने लगातार तीसरा मुकाबला गंवाया है।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। 157 रन का टारगेट श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट खोकर 25.4 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 बॉल पर 137* रन जोड़े।

श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 156 रन पर ऑलआउट कर दिया है। श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए 157 रन का टारगेट मिला है।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 33.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि ओपनर जॉन बेयरस्टो ने 30 रन का योगदान दिया। डेविड मलान ने 28 रन बनाए। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरु कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि कसुन रजिथा और एंजेलो मैथ्यूज को 2-2 विकेट मिले। एक सफलता महीश तीक्षणा के हिस्से आई।

इंग्लैंड ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स और मोइन अली क्रीज पर हैं। लियम लिविंगस्टन एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लाहिरु कुमारा ने LBW कर दिया। यह कुमारा का दूसरा विकेट है। उन्होंने कप्तान जोस बटलर (8 रन) को भी आउट किया।

इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।

जो रूट 3 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हुए। उन्हें कुसल मेंडिस ने रनआउट किया। इससे पहले, डेविड मलान 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एंजेलो मैथ्यूज ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।

वर्ल्ड कप का 25वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है, जबकि श्रीलंका ने 2 बदलाव किए हैं।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंग्सटन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड।

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजिलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, लहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका।