Breaking News

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |   प्रयागराज में ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू     |  

डेविड वॉर्नर ने छोड़ा रोहित शर्मा को पीछे

केकेआर और डीसी के बीच हुए मुकाबले में डीसी को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन डेविन वॉर्नर ने शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि वह अब चेस करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। 

इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है, डेविड वॉर्नर साल 2009 से आईपीएल में खेल रहे हैं और इस लंबे करियर में उन्होंने चेज करते हुए 113 छक्के लगाए हैं और अभी ये संख्या काफी आगे जाने वाली है। उन्होंने KKR के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाया और इस रिकॉर्ड के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। डेविड वॉर्नर द्वारा आईपीएल करियर में लगाए गए छक्कों की बात करें तो वो आज तक कुल 234 बार गेंद को बाउंड्री रेखा के पार पहुंचा चुके हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में चेज करते हुए अभी तक 112 छक्के लगाए हैं।