Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

DC vs LSG: दिल्ली ने जीत के साथ किया आगाज, लखनऊ को एक विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 1 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टॉस जीतकर अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 209 रन लगाए। लेकिन दिल्ली ने आखिरी ओवर में इस टारगेट को चेज कर लिया।

नए कप्तान और नई टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स की टीम आईपीएल 2025 के चौथे मैच में आमने-सामने आईं। लखनऊ की टीम इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर बोर्ड पर 209 रन लगाए हैं। जवाब में दिल्ली की टीम ने आखिरी ओवर में 9 विकेट खोकर इस टारगेट को चेज कर लिया। दिल्ली की जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे जिन्होंने 66 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया।

आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की खराब शुरुआत हुई थी। जैक फ्रेजर मैकगर्क एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद एम सिद्धार्थ ने समीर रिजवी को पंत के हाथों कैच कराया।शुरुआती ओवरों में तीन विकेट गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल ने फाफ डु प्लेसिस के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी निभाई। कप्तान को दिग्वेश राठी ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदो में 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डुप्लेसिस ने 29 रन बनाए। 

इसके बाद मोर्चा ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने संभाला। दोनों ने दिल्ली की जीत की नींव रखी। स्टब्स 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि आशुतोष 66 रन बनाकर नाबाद रहे। वह अंत तक डटे रहे और मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके अलावा दिल्ली के लिए विपराज निगम ने 39, मिचेल स्टार्क ने दो, कुलदीप यादव ने पांच और मोहित शर्मा ने एक रन बनाया। लखनऊ के लिए शार्दुल, सिद्धार्थ, दिग्वेश और बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।