Breaking News

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण किया     |   ईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुई     |   कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी किया     |   पश्चिमी ईरान की इलम सिटी और कोम शहर के तीन इलाकों में हवाई हमले हुए     |   कतर ने बहरीन में कतर नौसैनिकों वाली इमारतों पर ईरान के हमले की निंदा की     |  

कप्तान और कोच ने मुझे बिना डरे खेलने की छूट दी: क्रिकेटर नीतीश रेड्डी

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने अपने टी20 मैच के दूसरे मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचा दिया। उन्होंने इसका क्रेडिट कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को दिया है। नीतीश रेड्डी ने कहा है कि कप्तान और कोच की वजह से उन्हें निडर होकर खेलने का मौका मिला।

आंध्र प्रदेश के 21 साल के खिलाड़ी ने 34 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 221/9 का स्कोर बनाने में मदद की। बाद में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया और 23 गेंद में दो विकेट लेकर बांग्लादेश को 135/9 पर रोक दिया।

इस जीत के साथ ही भारत ने 12 अक्टूबर को हैदराबाद में होने वाले आखिरी टी20 मैच से पहले ही बांग्लादेश के खिलाफ अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच के बाद नीतीश रेड्डी ने कहा, "भारत के लिए खेलना बहुत खुशी की बात है। इस पल पर गर्व महसूस होता है। हर चीज के लिए आभारी हूं। मुझे कप्तान और कोच को श्रेय देना चाहिए। उन्होंने मुझे निडर होकर खेलने का मौका दिया।"