Breaking News

दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |   अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, विधायकों के फर्जी सिग्नेचर मामले में थमाया नोटिस     |   सूर्या मर्डर केस: परिवार-प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म, अब होगा अंतिम संस्कार     |  

CSK VS LSG: चेन्नई की करारी हार, LSG ने 8 विकेट से दी मात!

CSK VS LSG: केएल राहुल की कप्तानी पारी और क्विंटन डिकॉक की अर्धशतक के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के 34वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एलएसजी की 7 मैचों में यह चौथी जीत है जबकि सीएसके की 7 मैचों में तीसरी हार है।

ईकाना स्टेडियम में 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम ने 6 गेंद बाकी रहते 2 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने सबसे अधिक 82 रन की पारी खेली। डिकॉक 54 रन की पारी खेलकर आउट हुए।चौथी जीत के साथ एलएसजी 8 अंक लंकर पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है जबकि इतने ही अंक के साथ सीएसके तीसरे नंबर पर विराजमान है।