Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

ऑस्ट्रेलिया की लगातार सातवीं जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 43वें मैच में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार सातवीं जीत है।

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 306 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 307 रन का टारगेट दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 116 बॉल पर 120 रन जोड़े। ये साझेदारी वॉर्नर के विकेट के साथ टूटी। वॉर्नर 53 रन बनाकर आउट हुए।

बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदॉय ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 79 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर की छठी और वर्ल्ड कप की पहली फिफ्टी है। उनके अलावा नजमुल हुसैन शांतो ने 45, लिट्टन दास ने 36, तंजिद हसन तमीम ने 36 और महमूदुल्लाह रियाद ने 32 रन की पारी खेली।