Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार भारत का पहला मैच बांग्लादेश से, पुराने मुकाबलों पर एक नजर

9वीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस बार पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। भारत और बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में केवल एक बार ही भिड़े हैं। 

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत 2017 में हुई थी। ये सेमीफाइनल मुकाबला 15 जून को एजबेस्टन में खेला गया था। उस मैच में रोहित शर्मा ने 129 गेंदों में नाबाद 123 रनों की शानदार पारी खेली और धवन ने 46 रन बनाए थे। तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने 78 गेंदों में नाबाद 96 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। तब भारत ने 40.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और बांग्लादेश अब तक पांच बार भिड़े हैं। उनमें से चार बार भारत ने जीत हासिल की है जबकि एक बार बांग्लादेश जीता है। बांग्लादेश ने 2007 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को हरा दिया था।

ये दोनों टीमें आखिरी बार 2018 के एशिया कप के फाइनल में दुबई में आमने-सामने हुईं थीं, तो जीत-हार का फैसला आखिरी गेंद पर हो पाया था। इस रोमांचक मैच को भारत ने जीत लिया था।