Breaking News

लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |  

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में पठान ब्रदर्स के साथ खेलने को बेताब हैं अंबाती रायडु

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंबाती रायडू ने सोमवार को कहा कि वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में भाग लेने और इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे पूर्व महान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए बेताब हैं।

रायडु कोणार्क सूर्यास का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुश हैं। भारत के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज ने कहा कि कोणार्क सूर्यास के मालिकों की ओडिशा के जमीनी स्तर पर क्रिकेट फैलाने की योजना है और वे राज्य में एक मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी भी खोलना चाहते हैं।

रायुडू ने पीटीआई वीडियो से बात करते हुए कहा, "मैंने टीम के मालिकों से बात की और मुझे खुशी है कि वे खेल को जमीनी स्तर पर ले जाने के इच्छुक हैं। वे वहां एक बहु-खेल अकादमी स्थापित करना चाहते हैं और ओडिशा के लोगों की सेवा करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि सूर्य कुमार यादव पिछले कुछ वर्षों से जिस तरह की फॉर्म में हैं, उन्हें टेस्ट टीम में जगह देने पर विचार किया जाना चाहिए। लीजेंड्स लीग क्रिकेट 20 सितंबर से शुरू होगा।