Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

पाकिस्तान में होने वाली T20 त्रिकोणीय सीरीज से हटा अफगानिस्तान, सैन्य हमलों का दिया हवाला

T20 Series: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी सैन्य हमलों में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत का दावा करने के बाद अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली ट्वेंटी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला से अपनी राष्ट्रीय टीम का नाम वापस ले लिया है।

एसीबी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि क्रिकेटरों को उरगुन जिले में 'एक सभा के दौरान निशाना बनाया गया' जब वे पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे थे। एसीबी ने कहा, "एसीबी इसे अफगानिस्तान के खेल समुदाय, उसके खिलाड़ियों और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति मानता है।"

बोर्ड ने कहा, "इस दुखद घटना के बाद पीड़ितों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।" अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यह श्रृंखला 17 से 29 नवंबर के बीच रावलपिंडी और लाहौर में खेली जानी थी।