Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

अफगानिस्तान का बॉलिंग अटैक काफी खतरनाक, कोच रोंची ने न्यूजीलैंड को दी खास सलाह

T20 WC: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच ल्यूक रोंची ने गुरुवार को अफगानिस्तान के स्पिन और पेस बॉलिंग अटैक की तारीफ की। उनके मुताबिक युगांडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उनकी टीम को अफगानिस्तानी गेंदबाजों की विकेट हासिल करने की काबिलियत से संभलकर रहना होगा। उनके मुताबिक न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को शुरूआत में अफगानिस्तान के पेसरों के सामने लड़खड़ाने से बचना होगा। इसके बाद बल्लेबाजों का सामना स्पिनर मुजीब उर रहमान और चतुर राशिद खान से होगा। 

न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के गुयाना में करेगी।